June 2, 2023
Ronaldo Kis Desh Ka Hai

Ronaldo Kis Desh Ka Hai – Ronaldo किस देश का है ?

Ronaldo Kis Desh Ka Hai :-  दोस्तों, फुटबॉल खिलाडी रोनाल्डो को आज के समय में हर कोई जनता है। जिनकी फैन फोल्लोविंग आज के समय करोड़ों में है।

आपने अपने जीवन में बहुत से खिलाडी देखे होंगे और उनके बारे में अक्सर कई बार सुना भी होगा। लेकिन आज के अपने इस आर्टिकल में हम बात करेंगे फुटबॉल स्टार खिलाडी रोनाल्डो की। साथ ही हम ये भी जानेंगे की Ronaldo kis desh ka hai ? रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुवात कब की ? साथ ही जानेंगे रोनाल्डो से जुड़े कुछ खास बातो के बारे में।

इसलिए अगर आप भी फुटबॉल स्टार खिलाडी रोनाल्डो से संबधित कोई भी जानकारी हासिल करना चाहते है, तो आप एक दम सही जगह पर आये है। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े और रोनाल्डो के बारे में जानकारी हासिल करें।


Ronaldo Kis Desh Ka Hai – Ronaldo किस देश का है ?

रोनाल्डो पुर्तगाल देश के निवासी है और इनका जन्म फनचल, मदीरा पुर्तगाल में 5 फरवरी 1985 को हुआ था। रोनाल्डो को फुटबॉल की दुनिया में CR7 के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा रोनाल्डो को और भी निक नाम से पुकारा जाता है।

आज के समय रोनाल्डो स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड एवं पुर्तगाल राष्ट्रीय टीम की तरफ से फुटबॉल खेलते है। जिन्होंने अब तक अपने करियर में अब तक 32 ट्रॉफीयां जीती है।


क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जीवन परिचय

रोनाल्डो का जन्म एक साधारण और गरीब परिवार में  5 फरवरी 1985 को पुर्तगाल देश में हुआ था। इनके पिता माली के तौर पर काम करते थे। जबकि इनकी माता दुसरो के घरों में खाना बनाने का काम करती थी।

रोनाल्डो के चार भाई-बहन है जिसमें से वो सबसे छोटे है। रोनाल्डो के पिता को शराब पीने की काफी लत थी। जिसके कारण वर्ष 2005 में 52 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हो गयी थी। जब रोनाल्डो अपनी माँ के पेट में थे।

तब उनकी माँ गरीबी और पहले से ही 3 बच्चे होने के कारण रोनाल्डो को जन्म नहीं देना चाहती थी। जिसके लिये उन्होंने गर्भपात करवाने का भी काफी सोचा और इसके लिये काफी प्रयास भी किया। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था और आखिरकार रोनाल्डो का जन्म हुआ।


क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करियर

दोस्तों क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुवात पुर्तगाल के “स्पोर्टिंग सीपी” क्लब से की थी। तब इनकी उम्र मात्र 16 वर्ष की ही थी और एक साल के भीतर ही रोनाल्डो ने इस क्लब के लिये अंडर 16 से लेकर अंडर 18 तक के लिये खेलना शुरू किया था।

इसके बाद “स्पोर्टिंग सीपी” क्लब के लिये रोनाल्डो ने वर्ष 2002 में अपना पहला प्रीमियम लीग खेला था। जिसमें इन्होने 2 गोल भी किये थे और यह मैच स्पोर्टिंग सीपी क्लब की टीम और मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया था।

वर्ष 2003 में मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अपनी टीम से खेलने के लिये £24 मिलियन की कीमत का ऑफर दिया था। जिसे रोनाल्डो ने स्वीकार कर लिया था।

लेकिन वर्ष 2004 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को “फ.ए कप” में मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की तरफ से खेलने का मौका दिया गया और इस मैच में रोनाल्डो ने 3 गोल करके काफी अच्छा प्रदर्शन करके सबको अपनी तरफ आकर्षित किया।

इसी को देखते हुए वर्ष 2006 में मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने फिर से रोनाल्डो को अपनी टीम की तरफ से खेलने के लिये £31 मिलियन का ऑफर दिया। जिसे रोनाल्डो ने स्वीकार कर लिया था।

मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब से £31 मिलियन का करार होने के बाद रोनाल्डो ने अपने खेल में और सुधार करते हुए 42 गोल दागे थे, साथ ही अपनी टीम को तीन प्रीमियर लीग ट्रॉफीज जीताने में मदद की थी।


रोनाल्डो की कमाई, वेतन, नेट वर्थ

वर्ष 2021 में रोनाल्डो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के नंबर 1 खिलाडी बने थे। जिन्होंने वर्ष 2021 में लगभग 980 करोड़ रुपये कमाये थे। इससे पहले वर्ष 2020 में रोनाल्डो ने लगभग 858 करोड़ रुपये कमाये थे।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार महान फुटबॉल खिलाडी रोनाल्डो  दुनिया में खिलाडी के तौर पर सबसे ज्यादा कमाने वाले दूसरे नंबर पर आते है। जिनकी एक दिन की कमाई औसतन 3.15 करोड़ रुपए हैं।

आपको हम बताना चाहेंगे, की रोनाल्डो की फैन फोल्लोविंग करोड़ों में है। जिसकी बदौलत इंस्टाग्राम में रोनाल्डो के करीब 50 करोड से अधिका फोल्लोवेर्स है।

रोनाल्डो इंस्टाग्राम में एक पोस्ट करने का कठिब 11 करोड़ रुपये फीस के तौर पर चार्ज करते है। आपको जानकार हैरानी होंगी की वर्ष 2021 में रोनाल्डो ने विज्ञापन से 45 करोड़ और सैलेरी से करीब 49 करोड़ रुपये कमाये थे।

अगर बात की जाये रोनाल्डो की कुल सम्पति कितनी है, तो हम आपको बता दे की रोनाल्डो की कुल सम्पति लगभग 6087 करोड़ रुपए है।


क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बारे में कुछ रोचक तथ्य बातें

  • वर्ष 2002 में रोनाल्डो इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले एक मात्र फुटबॉलर बन गए थे।
  • रोनाल्डो को म्यूजिक सुनना और एक्सरसाइज करना बेहद ही पसंद है।
  • आप में से कम ही लोगों को इस बात की जानकारी होंगी की रोनाल्डो पहले ऐसे फुटबॉल खिलाडी है जिन्हे गोल्डन बूट से नावाजा गया था।
  • रोनाल्डो ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में पहला बैलन डी खिताब जीता था और अब तक रोनाल्डो ने 4 गोल्डन बूट जीते है।
  • आपको शायद ही पता होगा की रोनाल्डो 1 बिलियन डॉलर कमाने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर और नंबर 3 के खिलाडी रह चुके है।
  • रोनाल्डो ने आज तक शादी नहीं की है फिर भी इनके 4 बच्चे है। जों की इनकी गर्लफ्रेंड से है।
  • आपको शायद ही पता होगा की रोनाल्डो को सफेद रंग काफी पसंद है।
  • बहुत से लोगों का सवाल होता है की रोनाल्डो की शादी कब हुई ? तो आपको शायद ही पता होगा की रोनाल्डो ने शादी नहीं की लेकिन वर्ष 2016 से जॉर्जीना रोड्रिग्ज उनकी गर्लफ्रेंड है।
  • निष्कर्ष
  • आपको हमने अपने इस आर्टिकल में “रोनाल्डो किस देश का है“। के बारे में बताने कि कोशिश कि है। उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आयी होगी और अगर आपको “रोनाल्डो” से संबधित कोई भी सवाल है। तो हमें कमेंट करके जरूर बताये। हम आपके सवाल का जवाब देने कि पूरी कोशिश करेंगे।

FAQ’S :-

Q1. रोनाल्डो का जन्म कहाँ हुआ ?

उत्तर - रोनाल्डो का जन्म पुर्तगाल देश में हुआ था।

Q2. रोनाल्डो के पिता का क्या नाम था ?

उत्तर - रोनाल्डो के पिता का नाम जोस था।

Q3. रोनाल्डो ने अब तक कितने गोल किये है ?

उत्तर - रोनाल्डो ने अब तक अपने 196 अंतराष्ट्रीय मैच में 118 गोल किये है।

Q4. रोनाल्डो ने कितनी बार यूरोपियन गोल्डन बूट जीता है ?

उत्तर - रोनाल्डो ने अपने जीवन में 4 बार गोल्डन बूट जीता है।

Q5. रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुवात किस उम्र से की है ?

उत्तर - रोनाल्डो ने अपने करियर की शुरुवात 16 वर्ष की उम्र से की है।

Also Read :- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *